पुष्पा अपने सबसे बड़े डर से टकराती है, जब पन्नू होता है एक भयानक हादसे का शिकार – सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में

मुंबई, फरवरी 2026: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अब अपने सबसे भावनात्मक और तनावपूर्ण मोड़ पर पहुँच चुका है। ज़िंदगी की हर चुनौती का डटकर सामना करने वाली पुष्पा (करुणा पांडे) के सामने इस बार ऐसा संकट खड़ा हो जाता है, जो उसकी हिम्मत ही नहीं बल्कि उसकी मातृत्व की सबसे गहरी भावनाओं को भी झकझोर देता है। हालात उसे और पन्नू (पूजा खतरड़े) को ऐसी परिस्थिति में ले आते हैं, जहाँ हर पल सांसें थमाने वाला है और उम्मीद बेहद नाज़ुक।

महाशिवरात्रि की रात भक्ति और आस्था से शुरू होती है, लेकिन किस्मत अचानक क्रूर मोड़ ले लेती है। टिटली (भूमि रामोला) को गंभीर दिल की बीमारी होने का पता चलता है और डॉक्टर तत्काल हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह देते हैं। परिवार टिटली से सच्चाई छिपाते हुए उसे हौसला देता है और चिराग (नितिन बाबू) को उसके कैरम सफर पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रेरित करता है, ताकि टिटली का मनोबल टूटने न पाए।

यह भी पढ़े - ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं पूजा कतुरडे ने फिटनेस को बताया अहम

इसी बीच हालात तब और भयावह हो जाते हैं, जब कदंबरी (ब्रिंदा त्रिवेदी) जेल से फरार हो जाती है। उसका अचानक गायब होना पुष्पा के लिए खतरे की घंटी बन जाता है, क्योंकि उसका डर अब पहले से कहीं ज़्यादा करीब आ चुका है। और इसी मानसिक उथल-पुथल के बीच एक ऐसा हादसा हो जाता है, जो पुष्पा की पूरी दुनिया हिला देता है—पन्नू एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

अब सवाल यह है क्या पुष्पा समय रहते पन्नू को बचा पाएगी, या फिर तक़दीर उसके इम्तिहान को और कठिन बना देगी?

पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने इस भावुक ट्रैक पर बात करते हुए कहा, “एक अभिनेता होने के नाते हम जानते हैं कि ड्रामेटिक सीन आएंगे, लेकिन कुछ सीन दिल को अंदर तक छू जाते हैं। जब मैंने पन्नू के हादसे वाला सीन पढ़ा, तो मेरी प्रतिक्रिया पुष्पा के तौर पर नहीं, बल्कि एक माँ के तौर पर थी। अपने बच्चे को खतरे में देखना और यह न जानना कि आप उसे बचा पाएंगे या नहीं—यह अहसास बेहद डरावना है। उस बेबसी, उस डर और फिर भी भीतर से उठती माँ की ताकत को पर्दे पर उतारना मेरे लिए भावनात्मक रूप से बहुत गहरा अनुभव था।”

उन्होंने आगे कहा, “पुष्पा पहले ही टिटली की नाज़ुक हालत और परिवार पर मंडराते खतरे से जूझ रही है, और तभी पन्नू का हादसा उसकी दुनिया पूरी तरह उलट देता है। हम कलाकार अपने निजी डर और परिवार के प्रति अपने प्यार से प्रेरणा लेते हैं, और शायद यही वजह है कि ये दृश्य दर्शकों को इतने गहराई से छूते हैं।”

भावनाओं, संघर्ष और उम्मीद से भरे इस जबरदस्त ट्रैक को देखना न भूलें।

देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ — हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू 22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान के...
बलिया में किन्नर हत्याकांड: फंदे से लटके युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
बलिया में जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे शिक्षक संगठन
तहसील बेल्थरारोड के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.