बागपत में थाने के सामने पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले किया, मंदिर में रचाई शादी

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस के सामने घंटों चले समझौते के प्रयासों के बाद पति ने पत्नी को यह कहते हुए प्रेमी के हवाले कर दिया कि वह अब उसी के साथ रहे।

पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के पीनना गांव निवासी 23 वर्षीय महिला सोनी की शादी करीब तीन वर्ष पहले सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट निवासी पीरू से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। करीब एक वर्ष पहले महिला की फेसबुक के माध्यम से बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी 21 वर्षीय युवक हरीश से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

यह भी पढ़े - सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और संबंध बढ़ने पर महिला तीन बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची। हर बार युवक के परिजनों ने समझाकर उसे वापस भेज दिया, लेकिन बातचीत जारी रही।

मंगलवार सुबह महिला एक बार फिर ट्रेन से बागपत पहुंची और प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी। कुछ देर बाद महिला का पति और मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। महिला भी कोतवाली पहुंची और प्रेमी से शादी करने पर अड़ी रही। इसके बाद पति, दोनों पक्षों के परिजन और युवक के परिवार की महिलाएं भी कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने घंटों तक सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन महिला और युवक एक साथ रहने की जिद पर डटे रहे।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पति पीरू ने अपनी पत्नी को यह कहते हुए युवक के सुपुर्द कर दिया कि वह अब उसी के साथ रहे। इसके बाद पति और उसके परिजन वहां से वापस लौट गए। कोतवाली परिसर में युवक के परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी भी जाहिर की।

पुलिस ने बताया कि महिला और युवक ने अपनी मर्जी से साथ रहने की इच्छा लिखित रूप में दी, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। देर शाम दोनों ने कस्बे के एक मंदिर में शादी कर ली।

कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि शादीशुदा महिला की युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात लिखित में देकर चले गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू 22 फरवरी से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, भविष्य की रेल तकनीक मैग्लेव से होंगे रूबरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान के...
बलिया में किन्नर हत्याकांड: फंदे से लटके युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
बलिया में जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे शिक्षक संगठन
तहसील बेल्थरारोड के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.