Shahjahanpur News: बेटी के लिए रिश्ता देखने निकली मां खुद बनी दुल्हन, दामाद से रचाई शादी

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाला और दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय विधवा महिला जो अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश में निकली थी, खुद ही दूल्हे के प्यार में पड़ गई और उससे शादी कर ली। खास बात यह रही कि महिला की बेटी ने इस रिश्ते का न सिर्फ समर्थन किया बल्कि अपनी मां को शादी के लिए प्रेरित भी किया। अब यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

मामला बंडा क्षेत्र के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर गांव का है। महिला के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका था और तब से वह अपनी बेटी के साथ रह रही थी। बेटी की उम्र विवाह योग्य होने पर मां ने उसके लिए रिश्ता ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान वह शाहजहांपुर के पास एक गांव में एक युवक से बेटी के लिए रिश्ता तय करने गई। लेकिन बात इतनी ही नहीं रुकी।

रिश्ता तय होने के बाद महिला और युवक के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई। कुछ समय बाद महिला ने खुद युवक से शादी की बात कही और युवक ने भी खुशी-खुशी प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आखिरकार चार दिन पहले दोनों ने एक मंदिर में वरमाला डालकर शादी कर ली।

जब महिला ने अपनी बेटी को इस बारे में बताया, तो बेटी ने मां की भावनाओं को समझते हुए उसका साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी शुरू करने की शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद जब यह जोड़ा गांव पहुंचा, तो लोग हैरान रह गए। जिस मां को बेटी के लिए रिश्ता ढूंढते देखा था, वह खुद दुल्हन बनकर लौटी।

जहां कुछ लोग इस रिश्ते को सामाजिक परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं कई लोग महिला के साहसी निर्णय और आत्मनिर्भरता की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना सामाजिक सोच पर सवाल भी उठाती है और यह भी दिखाती है कि प्यार उम्र और रिश्तों की सीमाओं से परे होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.