वाराणसी : पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, आरोपी फरार

वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, लक्सा क्षेत्र निवासी मनोज शर्मा ने बीती रात मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पूनम शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की यह दूसरी शादी थी।

यह भी पढ़े - Varanasi News : 28 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी, 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कबीरचौरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.