दर्दनाक सड़क हादसा: ईको कार और बाइक में भीषण भिड़ंत, छह की मौत से मचा कोहराम

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के काबिलपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 10:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। ईको कार और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे वह जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि ईको कार में दो लोग मौजूद थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

ईको कार सवार बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कलां गांव निवासी सुधीर (40) पुत्र ओमकार और सोनू (18) पुत्र पुत्तुलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के नजरपुर मोहल्ला निवासी रवि (20) पुत्र सूरजपाल, आकाश (20) पुत्र राजू, दिनेश (19) पुत्र भीमसेन और अभिषेक (19) पुत्र मेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी मदनापुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान रवि, आकाश और दिनेश ने दम तोड़ दिया। अभिषेक को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के घर पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर बिलखते हुए पहुंचे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.