Lakhimpur Kheri News: शादी समारोह में सुलह कराने पहुंची पुलिस पर दबंगों का हमला, सिपाही लहूलुहान

भीरा/बिजुआ। लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। पथराव और मारपीट में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार देर रात की है। कस्बे के औजला रिसोर्ट में द्वाराचार के समय बाराती नोट उड़ा रहे थे। इसी बीच कुछ लोग नोट उठाने लगे, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिपाही प्रदीप चीमा अपने साथी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे। तभी नशे में धुत कुछ दबंगों ने दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सिपाही प्रदीप चीमा के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने पथराव भी किया, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

बाराती और घराती जान बचाने के लिए रिसोर्ट के कमरों में छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही एसओ भीरा सुनील मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को इलाज के लिए वन बीट अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रदीप चीमा को भर्ती कर लिया गया।

एफआईआर दर्ज, हमलावरों की तलाश जारी

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सिपाही पर हमला बेहद गंभीर मामला है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.