- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP Cabinet Meeting: अडानी पावर से खरीदेगी 1500 मेगावाट बिजली, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Cabinet Meeting: अडानी पावर से खरीदेगी 1500 मेगावाट बिजली, योगी सरकार ने दी मंजूरी
On
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अडानी पावर लिमिटेड से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
अडानी पावर ने 3.727 रुपये प्रति यूनिट फिक्स्ड चार्ज और 1.656 रुपये प्रति यूनिट ईंधन शुल्क समेत कुल 5.383 रुपये प्रति यूनिट की दर पेश की। इस दर पर 25 वर्षों के लिए बिजली आपूर्ति अनुबंध किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राज्य को वर्ष 2033-34 तक अपनी बढ़ती मांग के अनुरूप करीब 10,795 मेगावाट अतिरिक्त तापीय बिजली की आवश्यकता होगी। ऐसे में यह समझौता भविष्य में राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को स्थिर और सुलभ बनाए रखने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
