Shahjahanpur: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की तीन साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने सोनीपत से कराई बरामदगी

शाहजहांपुर/जलालाबाद। जलालाबाद के गांव जिगनेरा के युवक ने हरियाणा के पानीपत में प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। इस घटना से नाराज युवती के परिजन युवक के गांव पहुंचे और उसकी तीन साल की तहेरी बहन का अपहरण कर उसे हरियाणा ले गए।

बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनीपत में दबिश दी और बच्ची को बरामद कर लिया। इस मामले में प्रेम विवाह करने वाली युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव जिगनेरा निवासी अंकित की तीन वर्षीय बेटी कंचन मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही थी, तभी एक महिला सहित चार-पांच लोग उसे जबरन उठाकर ले गए।

बताते हैं कि अंकित के चाचा नंदराम काफी समय से परिवार सहित पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। नंदराम जिस मकान में किराये पर रहते थे, उसकी ऊपरी मंजिल पर दूसरे समुदाय का परिवार रहता था।

23 फरवरी को नंदराम का बेटा विकास उसी मकान में रहने वाले परिवार की लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। दोनों ने सोनीपत में शादी कर ली और फिर लापता हो गए।

इससे गुस्साए लड़की पक्ष के लोग मंगलवार को गांव जिगनेरा पहुंचे और बच्ची का अपहरण कर लिया।

दादी ने बताया पूरा घटनाक्रम

बच्ची की दादी रामदेवी ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे घर के पास उसे कंचन के रोने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो एक महिला सहित चार-पांच लोग कंचन को जबरन उठाकर ले जा रहे थे।

रामदेवी ने पीछा किया, लेकिन आरोपी बच्ची को लेकर कार में बैठ गए और शीशा बंद कर गाड़ी भगा दी। छीनाझपटी में रामदेवी के हाथ में चोट भी लग गई।

घटना के समय घर के पुरुष सदस्य खेतों में काम कर रहे थे, जिससे बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और मामला दर्ज कर रात में ही टीम गठित कर सोनीपत भेज दिया।

सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि बच्ची को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही युवती भी पुलिस को मिल गई है, जिसे शाहजहांपुर लाया जा रहा है।

बच्ची के अपहरण में शामिल युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत Azamgarh News: बिजली के पोल से टकराया डीजल टैंकर, धमाके के बाद लगी भीषण आग; तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र...
Shravasti News: नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल; हॉस्टल की छत पर प्रदर्शन
FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0
Thodi Si Umeed Thoda Sa Aasman: गौरव बाजपेयी बोले- परिवार के लिए प्यार की कुर्बानी देने वालों को अक्सर गलत समझा जाता है
Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.