संत कबीर नगर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

संत कबीर नगर। संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में सरकारी कॉलेज के एक छात्र को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर ने बृहस्पतिवार को बताया कि खलीलाबाद शहर के हीरालाल इंटर कॉलेज के छात्र साहिल (19) को नौवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लीलता की कोशिश के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 

राठौर ने बताया कि गत 16 सितंबर को जब नाबालिग छात्रा कॉलेज परिसर में कबड्डी खेल रही थी तभी आरोपी मैदान में आया और लड़की से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि लड़की ने घर पहुंचकर साहिल की हरकतों के बारे में अपने परिजन को बताया। उनकी तहरीर पर इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा' 'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
मुंबई। बदलते दौर में जेन ज़ी अपनी बेबाक सोच, सवाल पूछने की आदत और अपनी पहचान को लेकर पहले से...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय
बलिया: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश
मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.