बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बहुजन समाज के अग्रणी नेता और सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की जयंती टाउन हॉल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादियों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और बहुजन समाज को संगठित करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने कमजोर वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़े - Barabanki News : मिथुन हत्याकांड के छह आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि कांशीराम ने समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और दलित, पिछड़े तथा वंचित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को दिशा देते हैं।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि कांशीराम का जीवन सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बहुजन समाज को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

वहीं जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

कार्यक्रम में युवजन सभा अध्यक्ष अरविन्द गिरी और राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने भी कांशीराम के विचारों को सामाजिक न्याय और समानता की मजबूत आधारशिला बताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, आद्या शंकर यादव, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, रणजीत चौधरी, राजन कन्नौजिया, संतोष कुमार, चिंता यादव, महमूद अंसारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर पासवान ने तथा संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.