संतकबीर नगर: सरकारी आवास में अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालता था डॉक्टर, पत्नी के सनसनीखेज आरोप से मचा हड़कंप

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में तैनात एक सरकारी डॉक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में कार्यरत डॉक्टर वरुणेश दुबे सरकारी आवास में अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें पोर्न साइट्स पर अपलोड करते थे। पत्नी के अनुसार, डॉक्टर खुद को ट्रांसजेंडर बताकर इन वीडियो को इंटरनेट पर साझा करते थे।

पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया कि जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं, जब पीड़िता के पिता और भाई डॉक्टर से मिलने आए तो उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उनके सरकारी आवास को सील कर दिया गया है और पूरे परिसर की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और डॉक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई जानने में जुटी है। यह मामला अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां सरकारी सेवा में तैनात एक डॉक्टर की कथित गतिविधियां प्रशासन और समाज के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.