गुरुवार से लापता पांच वर्षीय बालिका का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में गुरुवार दोपहर से लापता पांच वर्षीय बालिका का शव शुक्रवार सुबह कुएं में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

खंदवा गांव निवासी धर्मदेव की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उभांव पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़े - बलिया: आठ माह पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, परिजन भी रातभर उसकी खोजबीन करते रहे।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के एक कुएं में बालिका का शव उतराया दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.