सुल्तानपुर पोखरा में दिखे छह मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की निगरानी

बांसडीह, बलिया: क्षेत्र में बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर पोखरा में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक पोखरे में दो बड़े और चार छोटे मगरमच्छ देखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि घाघरा नदी में आई बाढ़ के दौरान मगरमच्छ पानी के साथ बहकर पोखरे में पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार दिन में मगरमच्छ पानी में छिपे रहते हैं, जबकि रात होते ही बाहर निकलकर आबादी की ओर आने लगते हैं। कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छों के घरों के दरवाजे तक पहुंचने की बात भी कही है।

यह भी पढ़े - बलिया: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

सुबह लोगों के शोर मचाने पर मगरमच्छ वापस पोखरे के पानी में चले जाते हैं। इससे ग्रामीणों को बच्चों और मवेशियों पर हमले का डर सता रहा है। लोग शाम के बाद पोखरे और आसपास के पानी वाले इलाकों की ओर जाने से बच रहे हैं।

मामले में तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और निगरानी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि मगरमच्छ स्वयं नदी की ओर लौट जाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.