स्टेशन मास्टर पर बदमाशों ने किया लाठी-डंडों से हमला, दोनों हाथों में गंभीर चोट

बांसडीह, बलिया: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मझौली के पास हुए हमले में स्टेशन मास्टर के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। पीड़ित की तहरीर पर बांसडीह रोड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के सतनी सराय (भृगु आश्रम) निवासी रवीन्द्र नाथ चौबे बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि मझौली स्थित पैरामाउंट स्कूल से कुछ आगे पहुंचते ही 3-4 लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई, जिसके कारण वह हाथ उठाने में भी असमर्थ हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर बांसडीह रोड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने पुलिस से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी करने और रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.