बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला को लाठी-डंडों से पीटा; चार के खिलाफ मुकदमा

बांसडीह, बलिया: बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव के ही विजय गौड़, कन्हैया गौड़, आरती देवी और निधि ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और सिर फट गया।

यह भी पढ़े - गुरुवार से लापता पांच वर्षीय बालिका का कुएं में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.