मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

मझौवां, बलिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के उपयोग और उसकी सेवाओं के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया गया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्र की मौजूदगी में बैरिया थाने के उपनिरीक्षक अंकित शुभम ने पुलिसकर्मियों के साथ छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आशंका, परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर छात्राएं बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें।

यह भी पढ़े - चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सतर्क रहने के साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के जरूरी उपाय भी बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.