संत कबीर नगर: सीडीओ ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।

संत कबीर नगर: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आगामी 25 मई 2024 को छठवे चरण का मतदान होना है तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के परिप्रेक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के अन्तर्गत मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक एवं उत्साहित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को  काशीराम स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत यह रैली  काशीराम  स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर से समय माता मन्दिर तक तथा समय माता मन्दिर से वापस स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर तक मतदाता जागरुकता हेतु “रन फार वोट” रैली निकाली गयी, जिसमें स्टेडियम के लगभग 150 खिलाड़ी एवं युवा कल्याण विभाग के लगभग 50 सदस्यों के साथ कुल 200 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में बैंड एवं क्षेत्रीय लोक संगीत के माध्यम से मतदाता जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया। रैली समापन के उपरान्त स्टेडियम प्रांगण में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदान की शपथ दिलायी गयी।

यह भी पढ़े - Ballia News : TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संगठनों की बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान

इस अवसर पर जनपद की स्वीप एम्बेसडर(पर्वता-रोही) रजनी सॉव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी सहित खिलाड़ी एवं भारी संख्या में युवा दल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.