संभल: महिला दरोगा से छेड़खानी में दो सिपाही गिरफ्तार, निलंबित

बहजोई/संभल: चंदौसी के गणेश चौथ मेले से ड्यूटी कर वापस लौट रही  महिला दरोगा का दो सिपाहियों ने पीछा किया। महिला दरोगा ने टोका तो दोनों सिपाहियों ने छेड़खानी व अभद्रता की।

महिला दरोगा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात में ही मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। अमरोहा जनपद के गजरौला थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक सीमा गणेश चौथ मेले में की ड्यूटी पर थीं। महिला दरोगा का कहना है कि अचानक तबीयत खराब होने पर वह रात एक बजे अपनी कार से गजरौला वापस लौट रही थीं।

इस बीच एक कार ने उसकी कार का पीछा किया तो महिला दरोगा ने बहजोई के इस्लामनगर चौराहे से कुछ दूरी पर कार रोक ली। पीछा कर रही कार से उतर कर सिपाही पवन चौधरी उसके पास पहुंचा। महिला दरोगा ने सिपाही से उसकी कार का पीछा करने का कारण पूछा तो सिपाही पवन चौधरी व उसका साथी दूसरा सिपाही रविंद्र अभद्रता व गाली गलौज करने लगे। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

महिला दरोगा ने डायल 112 को सूचना दी तो डायल 112 पुलिस के साथ ही बहजोई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत को मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। इसके बाद दोनों सिपाहियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला दरोगा सीमा ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात में ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। सिपाहियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.