रामपुर : रिश्तेदार के घर से छात्रा का अपहरण, तीन पर रिपोर्ट

रामपुर: छात्रा का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर निवासी लाखन सिंह का कहना है, उसकी बेटी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी बिहार निवासी अपने रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले आरोपी मौका पाकर उसके घर आ गए। जहां उसका अपहरण करके ले गए।

जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। बाद में उसने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र, धर्मपाल और प्रताप के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े - BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.