रामपुर: रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

रामपुर: खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव  बलखेड़ा निवासी प्रीतम प्रसाद का कहना है कि उसके अपने रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते सोमवार शाम को आरोपी प्रेमदास अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर में घुस गया। 

उसके बाद गाली-गलौज करते हुए ग्रामीण की पत्नी और उसके बेटों के साथ लाठी डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी  प्रेमदास, गंगादेई और वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में मुठभेड़ में घायल बदमाश की अस्पताल में मौत

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.