घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर। परिवार में अनबन के चलते महिला ने फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

नगर के मोहल्ला श्री बाला जी मंदिर बाजार कला निवासी शुभम बांगा की पत्नी नेहा बांगा (30) की रविवार की रात साढ़े दस बजे परिवार से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बाद में महिला अपने कमरे में चली गई और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई आहट न होने पर  परिजनों ने दरवाजा खोल कर देखा, तो महिला फंदे पर लटकी थी। इस दौरान परिजनों में खलबली मच गई। इसके पश्चात उसे उपचार के लिए ले जाया गया, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर रात 11 बजे प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल की। बाद में नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसके पश्चात पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.