राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, रायबरेली में बोले-अडानी को डिफेंस...  

हरचंदपुर/ रायबरेली,m। यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान मचा है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी जिले में कई जगह जनसभा कर रहे हैं। हरचंदपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलै। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लोगों पर अग्निवीर योजना थोपी गई है। जबकि इसका असल मकसद अडानी जैसे उद्योगपति को फायदा पहुँचाना है। 

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि जब मैं अमेठी और रायबरेली आता था तो सड़कों पर ये लड़के सुबह 5 बजे दौड़ लगाते थे, क्योंकि इनमें देशभक्ति की भावना थी। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बना दिए हैं।  जो गरीब घर का बेटा है उसे उन्होंने नया नाम दिया है, 'अग्निवीर', और वे उससे कह रहे हैं कि अगर तुम शहीद होते होगे तो तुम्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलने वाला है, पेंशन भी नहीं मिलेगी, कैंटीन की सुविधा भी नहीं मिलेगी। 

यह भी पढ़े - बलिया में 10 फरवरी को मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप अग्निवीर नहीं हो, अगर आप 4 में से 1 हो तो आपको पेंशन मिलेगी, शहीद का दर्जा मिलेगा। सरकार अंतिम क्षण तक आपकी और आपके परिवार की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सेना अग्निवीर के खिलाफ है, पीएम नरेंद्र मोदी और उनके कार्यालय ने देश पर अग्निवीर योजना थोपी है क्योंकि वे चाहते हैं कि जो पैसा जवानों की पेंशन में जाता है, वो पैसा अडानी को डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से मिल जाए। राहुल गांधी ने क्षेत्र की जनता से अपने परिवार के रिश्तों को लेकर भी बात की। 

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.