Raebareli News: गंगा में नहाते समय डूबा प्रतापगढ़ का युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

रायबरेली। गंगा स्नान के दौरान प्रतापगढ़ निवासी एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह रायबरेली के गोकना घाट पर हुआ, जब वह अपनी पत्नी के साथ स्नान के लिए गया था।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय करन सरोज शुक्रवार को ऊंचाहार स्थित अपने ससुराल आया था। अगले दिन वह पत्नी के साथ गंगा स्नान के लिए गोकना घाट गया। स्नान के दौरान करन नदी की बीच धारा में चला गया और गहरे पानी में डूबने लगा।

करन की पत्नी ने शोर मचाकर मदद मांगी, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला।

हालत गंभीर देख परिजन उसे पहले सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एनटीपीसी अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.