रायबरेली में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह उस हड़कंप मच गया। जब पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक युवती का का शव लटकता मिला। दोनों के शव मिलने के बाद जहां गांव में हड़कंप पहुंच गया। मामले की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के शव उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों ने आत्महत्या की या फिर कुछ और इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के बेलीगंज मजरे ताजपुर गांव में शुक्रवार को एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले शादीशुदा युवक राजकुमार व गांव की ही युवती नैंसी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के मध्य काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को बताते है कि यह बात उनके परिवारजनों को नागवार गुजर रही थी। 

दोनों शादी करने के लिए इच्छुक थे, लेकिन परिवार राजी नहीं हो रहे थे। दोनों के शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों को अंदेशा है कि कहीं यह आनरकिलिंग का मामला तो नहीं है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों एक ही बिरादरी से थे। फिलहाल आनर किलिंग जैसा कुछ दिखा नहीं है। घटना की जांच की जा रही है जो भी निकल कर आएगा उस के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.