प्रयागराज: अतीक के बेटे एहजम के जन्मदिन से खुला बालिग होने का राज, बाल समिति के निर्णय पर रिहाई के आसार 

प्रयागराज। अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह कहे जाने वाले अतीक अहमद के बाल संरक्षण गृह में बंद चौथे नंबर का बेटा एहजम अब पूरी तरह से बालिग हो गया है। बुधवार को अहजाम के जन्मदिन की जानकारी होने पर इस बात का खुलासा हुआ कि वह 18 साल का हो गया। उसके बालिग होने के बाद अब बाल समिति के निर्णय पर अतीक के चौथे बेटे एहजम की रिहाई पर निगाहें टिकी है। 

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही अतीक की बहन शाहीन अहमद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसमे एहजम की कस्टडी मांगी गई थी। इस मामले मे सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बाल कल्याण समिति को स्वयं से निर्णय लेने को कहा था।

ज्ञात हो कि उमेश पाल हत्याकांड में एहजम का नाम भी  सामने आया था। अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने खुद अपने बयान में एहजम का नाम कबूलते हुये बताया था। एहजम ने घटना में शामिल शूटरों और अतीक-अशरफ के मोबाइल फोन पर फेसटाइम एप के जरिए आईडी बनाई थी। पुलिस ने एहजम का नाम भी केस डायरी में शामिल कर लिया है। 

अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल में तीन शूटरो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं उमेश पाल हत्याकांड के  मामले में आरोपी असद भी एनकाउंटर में मारा जा चुका है। अतीक की दो बड़े बेटे अली नैनी जेल और उमर लखनऊ के जेल में बंद हैं। जबकि पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। अतीक का छोटा बेटा अबान अभी बाल सुधार गृह में है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.