- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रतापगढ़
- सिक्किम हादसा: हनीमून पर गए दंपती 11 दिन से लापता, परिवार में पसरा मातम
सिक्किम हादसा: हनीमून पर गए दंपती 11 दिन से लापता, परिवार में पसरा मातम
On
प्रतापगढ़। हनीमून मनाने सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवविवाहित दंपती को लापता हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार असफल तलाश से परिजन गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

परिजन घटना के बाद से ही सिक्किम में मौजूद हैं और लगातार तलाशी अभियान में शामिल हैं। रविवार को भी दंपती का कोई सुराग न मिलने से परिजन बेहद मायूस नजर आए। वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है।
सिक्किम में डटे कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर खोजी दल की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि वे सिक्किम सरकार से संपर्क कर खोज अभियान को तेज करवाएं।
खबरें और भी हैं
कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल
By Parakh Khabar
दुनिया का पहला एक्सचेंज: NSE में अब नैनोसेकंड में होगा ऑर्डर कन्फर्म
By Parakh Khabar
Latest News
13 Apr 2026 05:50:43
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
