Pilibhit Accident: छुट्टा पशु से टकराकर पुलिया से गिरी बाइक, दो लोगों की मौत

Pilibhit : सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं ने दो और जान ले लीं। काम निपटाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई और दोनों की मौत हो गई। बिलसंडा पुलिस ने जानकारी कर शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकिया महक निवासी शांतिबाबू ने बिलसंडा पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उनके रिश्तेदार बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बकैनिया निवासी राहुल पुत्र रामचंद्र लाल और हरदोई जनपद के थाना गोकुल बेहटा क्षेत्र के ग्राम सिरोमन नगर निवासी ईशू बाबू पुत्र रमेश चंद्र काम के सिलसिले में गुरुवार देर शाम कनपरिया गांव गए थे।  

यह भी पढ़े - Barabanki News : मिथुन हत्याकांड के छह आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

इस दौरान कैंचुआ मोड़ पुलिया के पास पहुंचते ही बाइक छुट्टा पशु से टकराने के बाद पुलिया के नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की जान चली गई। उधर, परिवार वाले देर रात तक वापस न आने पर तलाश कर रहे थे। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह शव पड़े मिलने पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। बिलसंडा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.