चार प्रधानाध्यापकों समेत पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त, वेतन रिकवरी का आदेश

UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में फर्जी दस्तावेज के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे चार प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही नियुक्ति से अब तक मिले वेतन की वसूली भी होगी।

सिरसिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बगही में तैनात प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने फर्जी मार्कशीट के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाई थी। जांच में पुष्टि के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पिपरी में तैनात प्रधान शिक्षिका रीता देवी, हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय असई पुरवा में तैनात प्रधान शिक्षक सुभाष चंद्र, गिलौला के प्राथमिक विद्यालय परेवपुर में तैनात प्रधान शिक्षिका चंद्रप्रभा त्रिपाठी व जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में तैनात सहायक अध्यापक रामनवल ने भी गलत दस्तावेज के सहारे नियुक्ति पाई थी।

यह भी पढ़े - बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

नवल किशोर की तैनाती वर्ष 2014 व बाकी की वर्ष 2010 में हुई थी। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को कई बार अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई नहीं आया। जांच के बाद सभी की नियुक्ति निरस्त कर केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।

बीएसए ने सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा सभी से तैनाती से अब तक भुगतान हुए वेतन की रिकवरी का आदेश दिया है। बताया जाता है कि आरोप लगने के बाद से सभी प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक विद्यालय से फरार थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.