पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने तेजी से बहाल की गैस आपूर्ति

लुधियाना: खुदाई कार्य के दौरान सिटी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में गैस आपूर्ति को सुरक्षित रूप से बहाल कर दिया। यह घटना लुधियाना के रायकोट क्षेत्र स्थित रामगढ़ सिवियन गांव में सामने आई, जहां ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा।

कंपनी के अनुसार, लापरवाही से की गई खुदाई के कारण गैस रिसाव की स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही थिंक गैस की इमरजेंसी रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची, प्रभावित हिस्से को तुरंत आइसोलेट किया गया और कम समय में गैस सप्लाई बहाल कर दी गई। इससे किसी भी तरह की जनहानि टल गई और स्थानीय लोगों को न्यूनतम असुविधा हुई।

यह भी पढ़े - World Beautiful Airports: दुनिया ने माना भारत का दम, नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट को मिला वैश्विक सम्मान

थिंक गैस ने बताया कि बरनाला जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति हेतु मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया गया है। कंपनी की ओर से पाइपलाइन मार्ग पर रूट मार्कर, चेतावनी बोर्ड और इमरजेंसी संपर्क सूचना पहले से उपलब्ध कराई गई है।

कंपनी का कहना है कि संबंधित खुदाई करने वाले ठेकेदार ने काम शुरू करने से पहले थिंक गैस या नगर निगम को कोई पूर्व सूचना नहीं दी, जो सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। नियमानुसार, किसी भी तीसरे पक्ष को खुदाई कार्य से पहले ‘डायल बिफोर यू डिग’ प्रक्रिया के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सूचित करना अनिवार्य है।

घटना के बाद थिंक गैस ने संबंधित पक्ष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 336 के तहत इस तरह की अनधिकृत क्षति दंडनीय अपराध है, जिसमें कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान है।

थिंक गैस ने सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पहले ‘डायल बिफोर यू डिग’ नियम का पालन करें। कंपनी ने जानकारी दी कि खुदाई से पूर्व समन्वय के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-202-2999 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मेष आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों...
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया ₹10 का नया डी-टैन फेस पैक, 15 मिनट में सैलून जैसा निखार पाने का दावा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.