मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर बदली कवर इमेज, ब्रह्मोस मिसाइल के साथ साझा की तस्वीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट की कवर इमेज बदल दी। नई कवर इमेज में मुख्यमंत्री को ब्रह्मोस मिसाइल के साथ दर्शाया गया है।

एक बयान के अनुसार, इस बदलाव के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ‘हार्ड पावर विजन’ और उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के उभरते केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का संदेश दिया है। बयान में कहा गया है कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण से उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में वैश्विक हब के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़े - यूपी बजट सत्र 2026: सुरेश खन्ना ने आर्थिक सर्वेक्षण किया पेश, सदन मंगलवार तक स्थगित

कवर इमेज में किए गए इस परिवर्तन को हाल ही में प्रस्तुत किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट और सामरिक शक्ति के संगम के रूप में भी देखा जा रहा है। इसके जरिए यह संकेत दिया गया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा नीति एक साथ आगे बढ़ रही है।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह संदेश उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश और सुरक्षा के त्रिवेणी मॉडल को दर्शाता है, जिसमें राज्य न केवल आर्थिक प्रगति का केंद्र बन रहा है, बल्कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.