लखनऊ एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों, कॉलेजों और नाइट क्लबों में कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में छात्रों और युवाओं को निशाना बना रहा है। इसी आधार पर एसटीएफ ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े - UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ चिका (निवासी महरौली, दिल्ली), सैय्यद दावर (लखनऊ), यश श्रीवास्तव (गोरखपुर), प्रभजीत सिंह (लखनऊ) और राजकुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले करीब तीन वर्षों से सक्रिय था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली से मंगाई गई कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों को लखनऊ के स्कूल और कॉलेज के छात्रों तक पहुंचाया जाता था। पकड़े जाने के डर से ग्राहकों को कम मात्रा में, आमतौर पर आधा ग्राम कोकीन दी जाती थी, जिसकी कीमत आठ से दस हजार रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है।

एसटीएफ के अनुसार, गिरोह पहचान से बचने के लिए कोडवर्ड और तय ड्रेस कोड का इस्तेमाल करता था। पब, बार और नाइट क्लबों के आसपास नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जाती थी और ऑर्डर मैसेज के जरिए लिए जाते थे।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कोकीन, अफीम, एमडी ड्रग्स और ऑर्गेनिक गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन और बरामद ग्राहक सूची की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित खरीददारों की पहचान की जा सके।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.