गाली-गलौज कर महिला टीचर ने की छात्रा की पिटाई, निलंबन की तलवार लटकी

Up News। मुजफ्फरनगर से एक बार फिर टीचर के टॉर्चर का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. इसमें दिखा कि एक महिला टीचर पांचवीं क्लास की छात्रा को बुरी तरह पीट रही है. साथ ही गाली-गलौज भी कर रही है. घटना बघरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय का है.

बताया जा रहा है कि छात्रा को जब टीचर पीट रही थी तो उस समय किसी अन्य महिला कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग तक भी जा पहुंचा. शिक्षा विभाग ने आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. लेकिन कैमरे के सामने कोई भी अधिकारी इस पर बोलने के लिए तैयार नहीं है.

इससे पहले भी मुजफ्फरनगर से महिला टीचर द्वारा स्टूडेंट को टॉर्चर करने का वीडियो सामने आया था. यहां पर एक स्कूल की महिला शिक्षक ने टेबल याद न करने पर बच्चे को टॉर्चर किया. शिक्षिका ने बच्चे को उसके सहपाठियों से थप्पड़ मरवाए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में मौजूद एक निजी स्कूल का था. वायरल वीडियो में दिखा कि  कैसे एक महिला टीचर स्टूडेंट को अन्य छात्रों से थप्पड़ लगाने को कह रही है. टीचर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने एक्शन भी लिया था. साथ ही स्कूल को भी उस समय सील कर दिया गया था.

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.