- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बलिया बहेरी बनी विजेता, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से नवाजी गई टीम
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बलिया बहेरी बनी विजेता, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से नवाजी गई टीम
बलिया: खेजुरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दर्शकों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली।
पुरस्कार वितरण में खिलाड़ियों को उपयोगी वस्तुएं भी दी गईं। मैन ऑफ द मैच को साइकिल और मैन ऑफ द सीरीज को पंखा देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान, रतसर कला) रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुरस्कार के रूप में उपयोगी वस्तुएं देना खिलाड़ियों के लिए अधिक लाभकारी होता है।
इस अवसर पर आयोजक राजवंत सिंह राजू, अभिषेक सिंह, रतन सिंह, लोकेश्वर पांडे, पवन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
