- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुरादाबाद
- डीएम को पुस्तक में लिखे शब्दों का अर्थ नहीं बता पाए बच्चे, प्रधानाध्यापक सस्पेंड, शिक्षिका का रोका व...
डीएम को पुस्तक में लिखे शब्दों का अर्थ नहीं बता पाए बच्चे, प्रधानाध्यापक सस्पेंड, शिक्षिका का रोका वेतन
On
UP News : मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह ने कंपोजिट विद्यालय दांग नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कायाकल्प का कार्य आधा-अधूरा मिला। वहीं, सहायक अध्यापक नमिता गुप्ता बगैर स्वीकृति लिए अवकाश पर चली गई थी। इस मामले में डीएम ने अध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कक्षा चार और पांच में जाकर बच्चों से किताब पढ़वाया।
डीएम ने निरीक्षण में पाया गया कि एक कक्ष में तीन कक्षाएं और दूसरे कक्ष में दो कक्षाएं एक साथ चलाई जा रही हैं। विद्यालय में पांच कमरे उपलब्ध हैं। यहां चार अध्यापक भी कार्यरत है। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक तहव्वुर हुसैन को निलंबित कर बीएसए को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्कूल में अध्यापकों को मन से पढ़ाना होगा। मनमानी अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगी।
खबरें और भी हैं
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा
By Parakh Khabar
Latest News
12 Sep 2026 07:58:43
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
