Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पूरब कोट मजरे में सोमवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना गांव से करीब 500 मीटर दूर एक डेरे पर हुई, जहां महिला का शव साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार बारात में था, घर पर अकेली थीं शिवकुमारी

मृतका की पहचान 58 वर्षीय शिवकुमारी देवी पत्नी सभाजीत सिंह के रूप में हुई। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बारात में शामिल होने गए थे। बेटों रवि सिंह और राहुल सिंह प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव में बारात में गए थे, जबकि पति सभाजीत सिंह सुल्तानपुर जिले में एक अन्य बारात में थे। घर पर शिवकुमारी देवी के साथ उनकी दो बहुएं थीं।

रात में डेरे पर गईं, सुबह फंदे से लटकी मिलीं

शाम को खाना खाने के बाद शिवकुमारी देवी खेत की सिंचाई के लिए डेरे पर चली गईं। देर रात करीब दो बजे जब उनका बेटा रवि बारात से लौटा और मां को घर में न पाकर तलाश में निकला, तो डेरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से झांकने पर उसने देखा कि मां का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है” सूरज प्रताप सिंह और ‘दिव्य प्रेम’ के नन्हे सितारों के बीच बना खास रिश्ता, बोले- “ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है”
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: टीवी सेट पर कई बार कुछ रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि साथ काम...
इस स्वतंत्रता दिवस सोनी मैक्स पर ‘भारत की शान’ के साथ देशभक्ति और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का जश्न
लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
“शानाया और चिराग के बीच बहुत कुछ अनकहा रह जाता है, यही उनकी कहानी को रिलेटेबल बनाता है”: मुस्कान बामने
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.