मेरठ में रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, युवतियों से शराब परोसने का आरोप; संचालक समेत दो पर केस दर्ज

मेरठ। शहर के आबूलेन क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में नियमों के विपरीत युवतियों से शराब परोसने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, सीओ सदर नवीना शुक्ला ने सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ आबूलेन स्थित स्लॉट रेस्टोरेंट पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के संचालन में कई अनियमितताएं मिलीं। आरोप है कि यहां युवतियों के माध्यम से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है।

छापेमारी की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

इस मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक अंकित गुर्जर निवासी सतवाई तथा कर्मचारी अतुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही रेस्टोरेंट के लाइसेंस, अनुमति पत्रों और अन्य गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

सीओ सदर नवीना शुक्ला ने बताया कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले बार, रेस्टोरेंट और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय कौन हैं सार्थक सिद्धांत? 17 वर्षीय छात्र को IIT कानपुर से मिला नौकरी का प्रस्ताव, OSM पोर्टल की खामियां उजागर कर बने चर्चा का विषय
कानपुर। सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में तकनीकी खामियों को उजागर कर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाले झारखंड...
दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
गुवाहाटी में किराये के मकान में युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेमी गिरफ्तार
टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, नेताओं की मुलाकातों ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.