यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की चपेट में आए बस यात्री, छह की मौत, एक घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के पास सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस को यात्रियों ने लघुशंका के लिए रुकवाया था। बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा किया गया था।

यह भी पढ़े - पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, अप्रैल-जुलाई के बीच कराए जाएंगे: ओमप्रकाश राजभर

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), असलम (कन्नौज) और संतोष (दिल्ली) शामिल हैं, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। इस दुर्घटना में अमर दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की बचाव टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस का असुरक्षित स्थान पर खड़ा होना और कंटेनर चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बरेली में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार बरेली में ढाबे की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे की आड़ में चल रहे कथित...
यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की चपेट में आए बस यात्री, छह की मौत, एक घायल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती की गोली लगने से मौत, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली
बांदा में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला की मौत, फांसी के दृश्य की शूटिंग के दौरान हादसा
लखनऊ एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.