आजमगढ़ की सगड़ी सीट से सपा विधायक की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवार सुरक्षित

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. एच. एन. पटेल की फॉर्च्यूनर कार मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक का काफिला गोरखपुर के बड़हलगंज से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित गोठा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोठा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल

इस संबंध में विधायक डॉ. एच. एन. पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी सवार सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से चिंता न करने की अपील करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है।

हादसे के बाद विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.