- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बांदा
- बांदा में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला की मौत, फांसी के दृश्य की शूटिंग के दौरान हादसा
बांदा में सोशल मीडिया रील बनाते समय महिला की मौत, फांसी के दृश्य की शूटिंग के दौरान हादसा
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का दृश्य शूट करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह फंदे में फंस गई और उसकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो फरवरी की शाम मोहनी अपने कमरे में मोबाइल फोन से फांसी के दृश्य की शूटिंग कर रही थी। उसने छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाया और स्टूल पर खड़े होकर अभिनय कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और फंदा गले में कस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका की चार वर्षीय बेटी कमरे में पहुंची और मां को फंदे से लटका देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही
