मथुरा: आजाद मार्केट में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, मची भगदड़, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

मथुरा। डीग गेट चौराहे के पास स्थित आजाद मार्केट में रविवार दोपहर अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर में अचानक तेज चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते लपटें भड़क गईं। कुछ ही देर में घना धुआं फैलने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ की स्थिति बन गई। यह स्थान डीग गेट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज हत्या में पति को 8 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। सौभाग्य से घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस दौरान कुछ समय तक इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही। घटना ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगे पुराने ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.