Mahoba News: प्रेमी ने खेत में... प्रेमिका ने घर में निगला जहर, दोनों की मौत, वैलेंटाइन डे पर लव स्टोरी का 'The End'

महोबा, चरखारी। महोबा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रेम‍िका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेक‍िन घरवाले तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने एक साथ ही मौत चुन ली। हालांकि पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। 

कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कनेरा में सजातीय प्रेमी सुरेन्द्र खंगार पुत्र दौलत खंगार उम्र 20 वर्ष व सीमा पुत्री रामबाबू खंगार उम्र 19 वर्ष ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह सुरेन्द्र सुबह चार बजे घर से निकलकर चरखारी मुस्करा मार्ग में अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

इधर, परिजन जब सुबह सोकर उठे तो वह ढूढंते हुए खेत में पहुंचे। जहां खेत के पास पुलिया के नीचे अचेत अवस्था में शव देखकर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

बेटी की हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में परिजन उसे चरखारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, रास्ते में प्रेमिका की भी मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों के ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हो गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.