Up School News: यूपी में सर्दी का सितम, बारिश के आसार, स्कूलों के लिए डीएम की कंडीशन लागू, ये है मौसम की स्थिति, बलिया समेत 58 जिलों में अलर्ट

लखनऊ। यूपी में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। खराब मौसम के चलते कई फ्लाइटों के टाइम बदले गये हैं तो कई रद्द भी हुई हैं। वही इस सर्द मौसम में अलग-अलग जनपदों में जिलाधिकारियों की ओर से अलग-अलग कंडीशन लागू की गई है। लखनऊ-कानपुर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर के आस-पास रह गई। बीते 24 घंटे की बात करें तो यूपी का अयोध्या जनपद सबसे अधिक ठंड रहा है। यहां का तापमान 3°सी तक दर्ज किया गया। 

58 जनपदों में अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के 58 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लखनऊ, गाजीपुर, वाराणसी, अयोध्या, नोएडा, गाजियाबाद, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, देवारिया, बांदा, बलिया, गोंडा, देवरिया जैसे जिले शामिल है। 

यह भी पढ़े - Lucknow News : गोमती नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

बूंदाबांदी के साथ बारिश के आसार

लखनऊ में अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं कमजोर हुई हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर बन रहा है। 31 जनवरी तक इसके प्रभाव में आने का अनुमान है। इसलिए बारिश के भी असार हैं। कहीं-कहीं बूंदबांदी हो सकती है।

लखनऊ नगर निगम ने किये अलाव के इंतजाम

लखनऊ में नगर निगम ने चौक चौराहों पर आलाव के इंतजाम किए गये हैं। वहीं निजी संस्थाओं की ओर से रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है। इन रैन बसेरों में रुकने वालों के लिए निजी संस्थाओं और नगर निगम की ओर से चाय व अन्य खाने पीने की चीजों की व्यवस्था की गई है।

स्कूलों के लिए लागू है ये कंडीशन 

लखनऊ में शनिवार को डीएम गंगवार ने कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक करने के आदेश दिया है। यह आदेश 3 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे। आदेश में उन्होंने कहा है कि जिन स्कूलों में कक्षाएं भौतिक रूप से संचालित हो रही हैं, वहां विद्यालय का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा। डीएम ने आदेश दिया है कि विद्यार्थियों को ठंड से बचाने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। कक्षा में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए रूम हीटर आदि का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही प्रैक्टिकल या परीक्षा किसी के लिए भी विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। विद्यार्थी ठंड से बचाव करने वाले कपड़े पहनकर स्कूल जा सकते हैं। आदेश सरकारी, गैर सरकारी और सभी निजी विद्यालयों पर लागू होंगे और इनका सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
मेषआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से...
Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला
Ballia News: बांसडीह में दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
Ballia News: बंकवा गांव में मिले 2200 वर्ष पुराने अवशेष, पुरातत्व विभाग की प्रारंभिक जांच में शुंग, कुषाण और गुप्तकाल के मिले प्रमाण
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.