UP Police Van Fire: महिला कैदी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए जलती हुई जेल परिवहन से बाहर कूद गईं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को राजभवन के गेट नंबर 14 के सामने जिला जेल से 9 महिला कैदियों को अदालत ले जा रहे पुलिस वाहन में आग लग गई। इससे वाहन जल गया, लेकिन कैदियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि वैन में नौ महिला कैदी और 14 महिला पुलिसकर्मी थीं। आनन-फानन गाड़ी में बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। हजरतगंज के अग्निशमन अधिकारी राम कुमार रावत ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में 'फायर ब्रिगेड' की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पुलिस गाड़ी तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।

यह भी पढ़े - मुंबई से महिला को गोरखपुर लाकर हत्या, प्रेम संबंध और बेटे की पहचान बना कारण

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.