यूपी में तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर तेज़, कौशल राज शर्मा बने मुख्यमंत्री के सचिव, बलिया के आशीष मिश्रा को ललितपुर भेजा गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए 33 आईएएस, 3 आईपीएस और 24 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के डीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य बदलावों में शामिल हैं

कौशल राज शर्मा, जो अब तक वाराणसी के मंडलायुक्त थे, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। एस. राज लिंगम को वाराणसी का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि सत्येंद्र कुमार अब वाराणसी के डीएम होंगे। विशाल सिंह, जो भदोही के डीएम थे, को नया सूचना निदेशक बनाया गया है। उन्हें शिशिर के सभी कार्यभार भी सौंपे गए हैं। शिशिर को अब विशेष सचिव बनाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में भेजा गया है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं

रविंद्र कुमार-2 (डीएम बरेली) को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया। अविनाश सिंह (डीएम अंबेडकरनगर) अब बरेली के डीएम होंगे। अनुपम शुक्ला को डीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है। गौरव कुमार (सीडीओ प्रयागराज) अब लखनऊ नगर निगम के नगरायुक्त होंगे। विशाल भारद्वाज को डीएम कुशीनगर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया। अविनाश कुमार (पूर्व डीएम झांसी) अब गाजीपुर के डीएम होंगे। मृदुल चौधरी (डीएम महोबा) झांसी के नए डीएम बने हैं। गजल भारद्वाज अब महोबा की डीएम होंगी।

आईपीएस व पुलिस अधिकारियों के तबादले

डीके ठाकुर को मेरठ जोन से हटाकर एसएसएफ यूपी लखनऊ भेजा गया है।भानु भास्कर अब मेरठ जोन के एडीजी होंगे। डॉ. संजीव गुप्ता को प्रयागराज जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है।

24 पीपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

प्रतापगढ़ के अजीत कुमार सिंह अब गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त होंगे। बलिया के आशीष मिश्रा को ललितपुर भेजा गया है। संजय कुमार मिश्रा (एलआईयू बरेली) को उन्नाव भेजा गया है।

ट्रेनिंग पूरी करने वाले 16 पुलिस उपाधीक्षकों की भी हुई तैनाती

राहुल यादव को हापुड़, शांभवी त्रिपाठी को डीजीपी मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (स्थापना), तेजस त्रिपाठी को फिरोजाबाद, प्रिया यादव को सहारनपुर, शुभम पटेल को मुरादाबाद, और प्रियंका यादव को महिला हेल्पलाइन 1090 / डब्ल्यूसीएसओ में नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.