फरेब और शोषण की कहानी: युवती से दोस्ती कर किया शारीरिक शोषण, छीना वेतन और दस्तावेज

लखनऊ: कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने शुभम वर्मा नामक युवक पर दोस्ती के नाम पर विश्वासघात और शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शारीरिक शोषण किया और कई महीनों तक उसका वेतन भी जबरन लेता रहा। विरोध करने पर उसने शैक्षिक दस्तावेज भी छीन लिए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

नाका क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि लगभग पांच साल पहले बरगवां संभर खेड़ा निवासी शुभम वर्मा से उसकी जान-पहचान हुई थी। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे शुभम ने उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इसके बाद वह कई महीनों तक पीड़िता का वेतन भी छीनता रहा।

यह भी पढ़े - लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो शुभम ने उसके शैक्षिक दस्तावेज जबरन छीन लिए और धमकी दी कि वह उसका पूरा जीवन बर्बाद कर देगा। युवती का आरोप है कि इसी डर के साये में शुभम ने उसे कई बार होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

कृष्णानगर थाना प्रभारी पी.के. सिंह के अनुसार, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.