- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से पल्मोनरी एम्बोलिज्म से थे पीड़ित
प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से पल्मोनरी एम्बोलिज्म से थे पीड़ित
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़े का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पति थे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबे समय से जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का फंस जाता है, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से गिरने लगता है।
करीबी लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज पूरा होने से पहले ही वह घर लौट आए थे।
अपर्णा यादव की करीबी मित्र ने बताया कि करीब चार महीने पहले प्रतीक यादव के फेफड़ों में संक्रमण की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी कराया गया था।
मेडिसिन विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर ने बताया कि प्रतीक यादव पुराने मरीज थे और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर तथा हाइपरटेंशन की भी शिकायत थी। हाल में पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण उन्हें भर्ती किया गया था, जिससे फेफड़ों में रुकावट उत्पन्न हुई और उसका गंभीर असर हृदय पर पड़ा।
प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
