CBSE 12th Result 2026 : सनबीम बलिया का शानदार प्रदर्शन, अनीशा अल्ताफ बनीं जिला टॉपर

बलिया। की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय की छात्रा ने जीव विज्ञान वर्ग में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसके साथ ही विद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष भी जिला टॉपर देने का रिकॉर्ड कायम रखा है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। मानविकी वर्ग में ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गणित वर्ग के ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े - बलिया : डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश, अवैध ईंट भट्टों पर होगी कार्रवाई

वाणिज्य वर्ग में ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा ने 95 प्रतिशत, ने 94.4 प्रतिशत, ने 93.8 प्रतिशत, ने 93.6 प्रतिशत, ने 93.2 प्रतिशत, ने 93 प्रतिशत तथा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के सचिव , निदेशक और प्रधानाचार्या ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

विद्यालय निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.