स्ट्रीट वेंडरों के लिए खुले अवसर, एसबीआई समेत 95 बैंकों ने बिना गारंटी के दिया ऋण

लखनऊ। स्ट्रीट वेंडरों के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत 95 बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं ने उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए बिना गारंटी ऋण देने के दरवाजे खोल दिए हैं। अब तक प्रदेश के 19.92 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के तहत ऋण का लाभ मिल चुका है।

शासन के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक 19,92,242 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य 19,87,330 से भी अधिक है। हाल ही में जारी यूपी स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (UPSLBC) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़े - Lucknow News : गाजीपुर पीड़ित परिवार को सपा देगी 5 लाख की मदद, बोले अखिलेश— महिलाएं सुरक्षित नहीं

आंकड़ों के अनुसार, पीएम स्वनिधि 2.0 के पहले चरण में 13,22,250 लाभार्थियों का लक्ष्य था, लेकिन 13,90,948 लोगों को ऋण वितरित किया गया, जो 105.20 प्रतिशत की उपलब्धि है। दूसरे चरण में 6,13,350 के लक्ष्य के मुकाबले 5,24,442 लाभार्थी लाभान्वित हुए, जो 85.50 प्रतिशत की उपलब्धि है। तीसरे चरण में 51,730 के लक्ष्य के मुकाबले 76,872 लाभार्थियों को ऋण दिया गया, जो 148.60 प्रतिशत की उपलब्धि दर्शाता है।

इस योजना को सफल बनाने में टॉप पांच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 5,59,458, पंजाब नेशनल बैंक ने 3,01,287, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2,88,824, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1,94,873 और इंडियन बैंक ने 1,69,950 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण प्रदान किया है।

यह पहल प्रदेश में छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.