Lucknow News: लखनऊ में रिमझिम बारिश बनी राहत भी और आफत भी, जर्जर मकान ढहा, पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त

लखनऊ (ठाकुरगंज)। राजधानी में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं पुराने शहर के कई इलाकों में यह आफत का कारण भी बन गई। सआदतगंज क्षेत्र में एक जर्जर मकान बारिश के दौरान भरभरा कर ढह गया, जबकि अमीनाबाद में एक पुराना पेड़ दोपहिया वाहनों पर गिर पड़ा। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई।

सआदतगंज में गिरा जर्जर मकान, बाल-बाल बचे लोग

मंसूरनगर स्थित गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज के पास राजकुमार अपने परिवार संग एक पुराने मकान में रह रहे थे। बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम द्वारा पूर्व में इस मकान को खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन परिवार वहां रह रहा था। घटना के बाद सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - आईएटी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें रजिस्ट्रेशन

अमीनाबाद में विशाल पेड़ गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

अमीनाबाद की ओल्ड मेडिसिन मार्केट में स्थित तकिया धामी शाह के पास बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ सीधे खड़ी हुई मोटरसाइकिलों और दोपहिया वाहनों पर गिरा, जिससे कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और कमजोर था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।

जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी

बारिश के चलते पुराने लखनऊ के कई इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। चौक के पीर बुखारा, डालीगंज छत्ता, मूंगफली मंडी, ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज और हुसैनाबाद इलाके जलभराव से प्रभावित हुए। डालीगंज क्षेत्र में जलभराव के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी

सआदतगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जर्जर मकान की दीवार पास के मकान के सहारे अटक गई थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। मौके पर नगर निगम, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित किया और मकान खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। अमीनाबाद में भी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और पेड़ की कटाई का कार्य जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.