Lucknow News: नेहा सिंह राठौर ने एफआईआर को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 29 मई को होगी सुनवाई

लखनऊ: पहलगाम आतंकी हमले पर की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज एफआईआर के खिलाफ लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 29 मई को सुनवाई तय की है। यह याचिका लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ दर्ज मामले को रद्द कराने के लिए दाखिल की गई है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और बृजराज सिंह की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील ने बताया कि उन्हें केस डायरी की पूरी जानकारी प्राप्त है। वहीं, याची की ओर से अधिवक्ता ने अनुरोध किया कि अभियोजन पक्ष जिन साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रहा है, उन्हें नेहा सिंह राठौर को उपलब्ध कराया जाए। इस पर सरकारी वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि साक्ष्य आरोपी को नहीं सौंपे जा सकते।

यह भी पढ़े - Lucknow News: लखनऊ में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पांच युवक हिरासत में

कोर्ट ने इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए याचिका को 29 मई को प्राथमिकता से सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी टिप्पणी पर कवि अभय सिंह निर्भीक ने आपत्ति जताते हुए हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपों में दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने और आईटी एक्ट के प्रावधान शामिल हैं। अब नेहा सिंह राठौर ने इसी एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.